Uttarkashi News : डामटा के पास कार नदी में गिरी, दो युवकों की मौत…

Uttarkashi News : डामटा के पास कार नदी में गिरी, दो युवकों की मौत…

डामटा के पास भीषण सड़क हादसा

Uttarkashi News : उत्तरकाशी जनपद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। डामटा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार के नदी में गिर जाने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिरी कार

जानकारी के अनुसार हादसा डामटा से करीब डेढ़ किलोमीटर बड़कोट की ओर हुआ। एक टाटा नैक्सोन कार बड़कोट की तरफ जा रही थी, तभी डामटा के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे यमुना नदी में जा गिरा। कार में चालक समेत दो लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर चला राहत-बचाव अभियान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

image 2
image 1

मृतकों की हुई पहचान

इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान तुषार (25 वर्ष) पुत्र दिनेश सिंह और अजय सिंह (26 वर्ष) पुत्र मिजान सिंह के रूप में हुई है। दोनों युवक पुरोला क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसे की जांच जारी

प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसा वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हुआ बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

devbhoomi

Devbhoomi Scoop Editorial Team covers Uttarakhand news, Dehradun news, local affairs, politics, administration and sports updates for Devbhoomi Scoop.

Related articles