IMD की चेतावनी : 5 राज्यों में मूसलधार बारिश का अलर्ट घोषित…

IMD की चेतावनी : 5 राज्यों में मूसलधार बारिश का अलर्ट घोषित…

5 राज्यों में भारी बारिश का Red Alert

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के 5 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए Red Alert घोषित किया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार, 12 अगस्त को उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल में मौसम बेहद खराब रहेगा। इस दौरान आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।

उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट

भारत मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश होगी, जिसके लिए Red Alert जारी किया गया है। वहीं, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत और बागेश्वर में Orange Alert है, जबकि बाकी जिलों में Yellow Alert जारी किया गया है।

कल भी रहेगा अलर्ट

बुधवार, 13 अगस्त को भी उत्तराखंड के कई जिलों में Red Alert रहेगा। इस दिन देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। गुरुवार, 14 अगस्त के लिए राज्य में Orange Alert और शुक्रवार, 15 अगस्त को भी कई जिलों में Orange Alert जारी किया गया है।

16 और 17 अगस्त को भी बारिश

शनिवार, 16 अगस्त को Yellow Alert और रविवार, 17 अगस्त को भी भारी बारिश का Yellow Alert जारी है। मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

इन जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद

भारी बारिश और Red Alert को देखते हुए उत्तराखंड के नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में आज सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।


उत्तराखंड की और भी खबरे पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


FAQ

1. भारत मौसम विभाग ने किन राज्यों में Red Alert जारी किया है?

IMD ने उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए Red Alert जारी किया है।

2. उत्तराखंड में किन जिलों में आज स्कूल बंद हैं?

आज नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं।

3. उत्तराखंड में Red Alert कितने दिनों तक रहेगा?

12 और 13 अगस्त को Red Alert, 14 और 15 अगस्त को Orange Alert, और 16-17 अगस्त को Yellow Alert जारी रहेगा।

4. बारिश के दौरान लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

लोगों को नदियों और नालों के पास जाने से बचना चाहिए, सुरक्षित स्थान पर रहना चाहिए और मौसम विभाग की अपडेटेड जानकारी पर ध्यान देना चाहिए।

5. IMD का Red Alert क्या दर्शाता है?

IMD का Red Alert मौसम की सबसे गंभीर चेतावनी होती है, जिसमें भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाएं, बिजली गिरने और आंधी-तूफान की संभावना रहती है।

devbhoomi

Devbhoomi Scoop Editorial Team covers Uttarakhand news, Dehradun news, local affairs, politics, administration and sports updates for Devbhoomi Scoop.

Related articles