झाड़ियों में मिला शव और पीछे छिपी खौफनाक सच्चाई: कोटद्वार में हत्या की गुत्थी सुलझी…

kotdwar hatyakand 2 giraftar

📰 Kotdwar: झाड़ियों में मिला शव, पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी

कोटद्वार (Kotdwar) – पांचवें मील के समीप झाड़ियों में मिले शव के मामले में कोतवाली पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मृतक रविंद्र कुमार की हत्या उसकी दूसरी पत्नी रीना सिंधू और उसके प्रेमी परितोष कुमार ने मिलकर की थी। हत्या की वजह संपत्ति विवाद और प्रेम प्रसंग सामने आया है।


🕵️‍♂️ कैसे सामने आया सच?

kotdwar पुलिस को 5 जून को दुगड्डा चौकी क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिला था।
शिनाख्त हुई – रविंद्र कुमार, पुत्र स्व. रामस्वरूप, निवासी रजोकरी, बसंत कुंज, साउथ नई दिल्ली के रूप में।

मृतक के भाई राजेश कुमार ने 17 जून को कोतवाली में शिकायत दी, जिसमें बताया गया कि:

  • रविंद्र का पत्नी आशा से विवाद था।
  • वह 2007 में हरिद्वार शिफ्ट हुआ था।
  • वहां उसकी मुलाकात रीना सिंधू से हुई और 2010-11 में दोनों ने शादी कर ली।

📂 हत्या की आशंका पर शुरू हुई जांच

राजेश ने शक जताया कि रीना सिंधू ने ही पति की हत्या करवाई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

CCTV फुटेज की जांच में एक संदिग्ध कार की गतिविधियों ने केस की दिशा मोड़ दी –
वह गाड़ी 5 जून को Kotdwar के आसपास घूमती और फिर तेजी से निकलती दिखी।

READ MORE – कोटद्वार में जीएमओयू में करोड़ों का घोटाला, 9 आरोपी गिरफ्तार…


🚔 गिरफ्तार हुए आरोपी

जांच के आधार पर kotdwar पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया:

  • रीना सिंधू – निवासी C-51 रामगंगा बिहार, थाना सिविल लाइंस, मुरादाबाद
  • परितोष कुमार – निवासी ग्राम सराय, थाना नगीना, जिला बिजनौर (उ.प्र.)

गिरफ्तारी बिजनौर के नगीना क्षेत्र से की गई।


🔍 हत्या की पूरी साजिश

कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए:

  • रीना और रविंद्र के बीच मकान बेचने को लेकर विवाद था।
  • परितोष कुमार रीना के फिजियो सेंटर आता था, वहीं दोनों में प्रेम संबंध बन गए।
  • रीना ने रविंद्र को मारने का प्लान बनाया और मकान बेचने के बाद 10 लाख रुपये देने का लालच दिया।
  • 31 मई को रीना ने रविंद्र को परितोष के घर बुलाया, शराब पिलाई और फिर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी।
  • शव को दुगड्डा के पास सड़क किनारे फेंककर दोनों फरार हो गए।

⚖️ कोर्ट ने भेजा जेल

दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में अब अन्य तकनीकी सबूत भी जुटा रही है।

devbhoomi

Devbhoomi Scoop Editorial Team covers Uttarakhand news, Dehradun news, local affairs, politics, administration and sports updates for Devbhoomi Scoop.

Related articles