Khatima में नशा तस्करी पर बड़ा एक्शन, 42 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार..

Khatima कोतवाली क्षेत्र में नशा तस्करी रोकने के लिए STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई सफल
उधमसिंह नगर ज़िले के Khatima कोतवाली क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (STF) और स्थानीय पुलिस की एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई सामने आई है। इस ऑपरेशन के तहत पहनिया बाईपास के स्टोन क्रशर के पास से यूसुफ अंसारी नामक एक आरोपी को 141 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस और STF टीम ने बताया कि जब यूसुफ अंसारी की तलाशी ली गई तो उसके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹42 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी खटीमा के वार्ड नंबर 13, शारदा टाकीज का निवासी है।
नानकमत्ता के “हैरी” से आता था नशा, khatima में पुड़िया बनाकर करता था बिक्री
पूछताछ के दौरान यूसुफ अंसारी ने कबूल किया कि वह यह हेरोइन नानकमत्ता के हैरी नामक व्यक्ति से लेकर आता था और उसे खटीमा में छोटी-छोटी पुड़ियों में बांटकर बेचता था। STF की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि Khatima कोतवाली क्षेत्र में नशा तस्करी की एक संगठित चेन काम कर रही थी, जिसे अब धीरे-धीरे तोड़ा जा रहा है।
NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज, STF जुटी अन्य तस्करों की तलाश में
फिलहाल आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और STF उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान STF को अन्य ड्रग्स तस्करों की जानकारी भी मिली है, जिन पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
Khatima कोतवाली क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ STF और पुलिस की मुहिम जारी
इस सफलता के साथ STF और Khatima कोतवाली पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नशा तस्करों के खिलाफ उनकी मुहिम जारी है और आने वाले दिनों में ऐसी कई और बड़ी कार्रवाइयाँ देखने को मिल सकती हैं।
Read More – Cm Pushkar singh Dhami ने ‘अहिल्या मैराथन’ का शुभारंभ किया
