
Mahua Moitra और पिनाकी मिश्रा की शादी की खबरों ने मचाया राजनीतिक गलियारों में हलचल
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तेजतर्रार सांसद Mahua Moitra एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महुआ मोइत्रा ने बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ नेता और पुरी से सांसद पिनाकी मिश्रा से शादी कर ली है। खास बात ये है कि यह शादी जर्मनी में बेहद निजी तरीके से सम्पन्न हुई है।
हालांकि अभी तक न तो Mahua Moitra और न ही पिनाकी मिश्रा की ओर से इस शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और एक वायरल हो रही तस्वीर ने इस खबर को और मजबूती दे दी है। ‘द टेलीग्राफ’ की एक रिपोर्ट में इस शादी की पुष्टि करते हुए दावा किया गया है कि दोनों नेता जर्मनी में विवाह के बंधन में बंध चुके हैं।
Mahua Moitra का राजनीतिक सफर और विवादों से नाता
Mahua Moitra का नाम हमेशा से राजनीतिक बहसों और चर्चाओं का केंद्र रहा है। वे 2019 में पहली बार पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से सांसद बनी थीं और 2024 में दोबारा उसी सीट से निर्वाचित होकर लोकसभा पहुंची हैं। इस बार उन्होंने भाजपा की अमृता रॉय को हराकर जीत दर्ज की।
उनका पहला कार्यकाल हालांकि विवादों से भरा रहा। महुआ पर ‘कैश फॉर क्वैरी’ मामले में गंभीर आरोप लगे थे। उन पर दावा किया गया था कि उन्होंने एक उद्योगपति मित्र के लिए पैसे लेकर संसद में सवाल पूछे। इसके चलते उनकी लोकसभा सदस्यता तक रद्द कर दी गई थी। हालांकि Mahua Moitra ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

पिनाकी मिश्रा का निजी जीवन: पुराने रिश्ते और नई शुरुआत
पिनाकी मिश्रा ओडिशा की राजनीति में एक मजबूत चेहरा हैं। वे कई बार लोकसभा के लिए चुने जा चुके हैं और बीजेडी के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं। लोकसभा के रिकॉर्ड्स के अनुसार, उनकी पहली शादी संगीता मिश्रा से 1984 में हुई थी। इस दंपती के दो बच्चे भी हैं। हालांकि अब वे Mahua Moitra के साथ एक नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं।
READ MORE – Mahua Moitra की जीवनी , शिक्षा, करियर और विवाद ! i
क्या बोलेगी TMC? आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
अब सभी की निगाहें तृणमूल कांग्रेस की ओर हैं कि पार्टी इस खबर पर क्या रुख अपनाती है। फिलहाल पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि अगर यह खबर सही साबित होती है तो यह राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से एक अहम मोड़ साबित हो सकता है।
2 Responses