GqljmdbbcAQPzPP

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को संघर्ष विराम हो गया है, यह घोषणा भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की है। यह निर्णय तब आया है जब सीमा पर लगातार बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई तेज हो गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर साझा किए गए संदेश के तुरंत बाद यह पुष्टि हुई।

विदेश सचिव भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को संघर्ष विराम हो गया है, यह घोषणा भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की है। यह निर्णय तब आया है जब सीमा पर लगातार बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई तेज हो गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर साझा किए गए संदेश के तुरंत बाद यह पुष्टि हुई।

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को संघर्ष विराम हो गया है, यह घोषणा भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की है। यह निर्णय तब आया है जब सीमा पर लगातार बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई तेज हो गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर साझा किए गए संदेश के तुरंत बाद यह पुष्टि हुई।

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को संघर्ष विराम हो गया है, यह घोषणा भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की है। यह निर्णय तब आया है जब सीमा पर लगातार बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई तेज हो गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर साझा किए गए संदेश के तुरंत बाद यह पुष्टि हुई।

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने भारतीय समकक्ष को दोपहर 3:35 बजे फोन किया। दोनों पक्षों में सहमति बनी कि आज शाम 5:00 बजे से ज़मीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की सैन्य कार्रवाई रोक दी जाएगी। अगले चरण की बातचीत 12 मई को दोपहर 12 बजे निर्धारित की गई है।


ट्रंप का बड़ा बयान: “पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम”

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा,

“रात में अमेरिका की मध्यस्थता में हुई लंबी बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं। मैं दोनों देशों को समझदारी भरा निर्णय लेने के लिए बधाई देता हूं।”


जयशंकर का बयान: आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख अडिग

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,

“भारत और पाकिस्तान के बीच आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी है। भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ हमेशा दृढ़ रुख अपनाया है और भविष्य में भी अपनाता रहेगा।”


तनाव की पृष्ठभूमि: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिगड़े हालात

इससे पहले 7 मई को भारत ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर “ऑपरेशन सिंदूर” चलाया था, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 15 भारतीय शहरों को निशाना बनाया। इस घटना के बाद से ही दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए थे।


अमेरिका की भूमिका: रुबियो ने निभाई अहम कड़ी

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों से अलग-अलग बातचीत की। उन्होंने शांति स्थापना की पहल करते हुए दोनों पक्षों को तनाव कम करने और संवाद शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका इस प्रक्रिया में सहयोग देने को तैयार है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *